मालवांचल यूनिवर्सिटी में मनाया गणतंत्र दिवस
इंडेक्स समूह संस्थान के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज,मालवांचल यूनिवर्सिटी में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र और संविधान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए तिरंगा ध्वज फहराया गया। समारोह में इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,खुड़ैल थाना प्रभारी,दीपक खत्री,ने झंडावंदन किया।इस अवसर पर इंडेक्स समूह संस्थान के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें इंडेक्स मेडिकल कॅालेज के छात्रों द्वारा भारतीय सेना पर हुए उरी हमले को नाटक के माध्यम भारतीय सेना की गौरव गाथा को भी पेश किया। भावी डॅाक्टरों ने नाटक के जरिए शहीद वीर जवानों की कहानी भी पेश की। छात्रों ने देशभक्ति के गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। डीन डॅा.जीएस पटेल ने कहा कि आज देश का 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।देश के विकास को नये आयाम प्राप्त हुआ। 2023 में देश ने जी-20, चंद्रयान आदि जैसी उपलब्धियों को हासिल किया और 2024 का प्रारंभ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से हुआ। इस अवसर पर इंडेक्स समूह के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,चिकित्सा अधीक्षक डॅा.स्वाति प्रशांत मालवांचल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॅा.लोकेश्वर सिंह जोधाणा,डायरेक्टर एचआर रूपेश वर्मा,प्रभारी डीन आईआईडीएस डॅा.सुपर्णा गांगुली,प्राचार्य फार्मेसी डॅा.जावेद खान पठान सहित विभिन्न शिक्षक गण उपस्थित थे।
© Copyright 2024 Developed by INDEX GROUP OF INSTITUTIONS
Please Login To Add Wishlist